भागलपुर 6 सितंबर 2022 गांधी शांति प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित गांधी जयंती प्रतियोगिता के प्रथम दिन भाषण प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 56 छात्रों ने भाग लिया। दो खंडों में आयोजित प्रतियोगिता के जूनियर खंड में माही सिंह होली फैमिली स्कूल प्रथम, सिल्की बेज्वानी संत जोसफ स्कूल व श्रुति शर्मा होली फैमिली स्कूल - द्वितीय, ईशानवी साह - संत जोसफ स्कूल - तृतीय और मोहित राज डी.ए.वी पब्लिक स्कूल - को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया सीनियर सेक्शन में अंजली श्रेया, इकरा शमशाद होली फैमिली स्कूल प्रथम, आदित्य झा संत जोसेफ, नव्या निधि माउंट कार्मेल द्वितीय और सैल वत्स झा संत जोसेफ, आम नाजिया माउंट कार्मेल तृतीया और साक्षी एस एम एस मिशन प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं। प्रतियोगिता का विषय जूनियर खंड के लिए आजादी के 75 वें वर्ष में देश की प्रगति और सीनियर खंड के लिए आजादी की चुनौतिय गांधीय दृष्टिकोन रखा गया था। दोनों खंडों के निर्णायक में डॉक्टर उमेश प्रसाद नीरज प्राध्यापक गांधी विचार विभाग डॉक्टर संजीव कुमार शिक्षक मोहम्मद अनुल होदा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ सुनील अग्रवाल सदस्य उपभोक्ता फोरम राजकुमार रिचार्ज लोटस पब्लिक स्कूल के द्वारा विजेता प्रतिभागियों का चयन प्रस्तुति के आधार पर किया गया भाग लेने वाले प्रमुख स्कूलों में साउथ प्वाइंट स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल होली फैमिली स्कूल संत जोसेफ स्कूल क्राइस्ट चर्च डायोसिएशन डीएवी पब्लिक स्कूल माउंट कार्मेल स्कूल मीरजानहाट उच्च विद्यालय मारवाड़ी कन्या पाठशाला जिला स्कूल क्रीसेंट इंग्लिश स्कूल आदि थे। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों शिक्षकों अभिभावकों और गणमान्य सदस्यों का स्वागत प्रकाश चंद्र गुप्ता अध्यक्ष द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी संजय कुमार और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अनुल होदा द्वारा किया गया। संजय कुमार कार्यक्रम प्रभारी द्वारा बताया गया कि इस वर्ष बच्चों और शिक्षकों में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। दिनांक 7.9. 2022 को गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र का दिवाली तक भागलपुर में गीत प्रतियोगिता का आयोजन है जिसमें भागीदारी हेतु आप सादर आमंत्रित हैं. कार्यक्रम में सभी स्कूलों के शिक्षक और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित प्रमुख लोगों में मो तकी अहमद जावेद अनन्या शर्मा राज कुमार आफताब अमन राज आदि उपस्थित थे।


0 comments: