विभागीय ज्ञान विज्ञान मेला हेतु बैठक
दिनांक 3 सितंबर 2022 दिन शनिवार को गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी चंपानगर भागलपुर के सभागार में 4 सितंबर 2022 को आयोजित विभाग स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला को सफल बनाने हेतु भागलपुर विभाग के विभाग कार्यकर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।
विनोद कुमार ने बताया कि 4 सितंबर 2022 को गणपत राय सालारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में विभाग स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला होना है जिसमें बांका एवं भागलपुर जिले के अंतर्गत चलने वाले सभी शिशु विद्या मंदिर के विद्यालय स्तर पर चयनित भैया बहन भाग लेंगे। ज्ञान विज्ञान मेला में विज्ञान आधारित प्रदर्श ,गणित आधारित प्रदर्श ,विज्ञान प्रयोग, गणित प्रयोग, वैदिक गणित प्रश्न मंच ,विज्ञान प्रश्न मंच ,संस्कृति बोध परियोजना प्रश्न मंच,अंग्रेजी प्रश्न मंच, संस्कृत प्रश्न मंच होना है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 8:30 बजे 04.09.2022 को होगा।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉक्टर संजीव झा ने विभाग वितरण किए हुए सभी आचार्यों से अपने-अपने विभाग की जानकारी लिए। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि जिनके विभाग में जो भी कार्य बच गया है वह अपने विभाग की चिंता कर लेंगे।
कार्यक्रम सह प्रमुख लव त्रिपाठी द्वारा आचार्यों को दायित्व बोध कराया गया और कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न किया जाएगा ऐसा उनके द्वारा आश्वासन प्रदान किया गया।
शांति मंत्र के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक समाप्ति की घोषणा कार्यक्रम प्रमुख महेश कुंवर के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विभाग कार्यकर्ता विनोद कुमार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ संजीव झा ,शिशु मंदिर के प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रसाद, कार्यक्रम प्रमुख महेश कुंवर ,कार्यक्रम सह प्रमुख लव त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा एवं शशि भूषण मिश्र के साथ-साथ विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित थे


0 comments: