आज दिनांक:05.09.22 को समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में "भू- समाधान" पोर्टल क्रियान्वयन संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की भू समाधान पोर्टल के फलस्वरूप प्रतेयक भूमि विवाद संबंधित मामलो की अद्यतन स्थिति का पर्यवेक्षण संभव हो सकेगा।पोर्टल में भूमि विवाद संबंधित समेकित विवरण दर्ज होगा।सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया की शनिवार को आयोजित होने वाले बैठक के दौरान प्राप्त भूमि विवाद संबंधित मामले संबंधित विस्तृत विवरण के साथ साथ लंबित भूमि विवाद संबंधित मामलो का समेकित विवरण एवं कृत कारवाई का विवरण भी भू समाधान पोर्टल पर दर्ज किया जाए।सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को पाक्षिक आधार पर भूमि विवाद संबंधित मामलो के समीक्षा हेतु निर्देशित किया गया है। भू समाधान पोर्टल में भूमि विवाद की प्रकृति(सामान्य,संवेदनशील,अति संवेदनशील) सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अपर समाहर्ता,भागलपुर द्वारा भू समाधान पोर्टल क्रियान्वयन के संबध में विस्तृत जानकारी दी गई।उक्त अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक(नगर) सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।


0 comments: