होमगार्डों की मुहिम सफल जल्द मिलेगा कर्मचारी का दर्जा
संवाददाता. फेजूल शेख
आज दिनांक 12 अगस्त 2022 भारतीय जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष महाराष्ट्र युवा मोर्चा कृष्णा हलवाई ने अपने कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव जी के नेतृत्व में देश के होम गार्डों को कर्मचारी का दर्जा दिलाए जाने के लिए पूरे देश से लगभग 5 लाख पत्र दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय गृह मंत्री भारत सरकार को प्रेषित किए गए थे।
उन्होंने भारत सरकार का धन्यवाद किया की भारतीय जनता मजदूर संघ के नेतृत्व में देश के लगभग पांच लाख होमगार्डों ने पूरे देश से ब्रिटिश समय में बने कानून जिसमें उनको स्वयंसेवी वॉलिंटियर का दर्जा प्राप्त था जिसके कारण आजादी के 75 वर्ष बाद भी होमगार्ड स्वयंसेवी वॉलिंटियर के रूप में ही कार्य करने के लिए मजबूर थे जिस कारण से देश के किसी भी राज्य में होमगार्डों की स्थिति को सुधारना संभव नहीं हो पा रहा था उसे सुधारने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखे।
जिसका संज्ञान लेते हुए भारत सरकार ने सभी प्रदेशों को निर्देशित किया है कि होमगार्ड देश में सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं आपात स्थिति में युद्ध स्थिति में इनका सहयोग श्रेष्ठ होता है इसलिए होमगार्ड मॉडल में सुधार की आवश्यकता है सभी प्रदेश 20 अगस्त 2022 तक अपने सुझाव केंद्र सरकार को प्रेषित करें। जोकि इंगित करता है कि बहुत जल्द ही होमगार्ड, वॉलिंटियर के बोझ से मुक्त होकर कर्मचारी का दर्जा प्राप्त कर पाएंगे।


0 comments: