भागलपुर में दो साल बाद धूम-धाम से निकला मुहर्रम का जुलूस
ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर _
भागलपुर में कोतवाली का ताजिया बना आकर्षण का केंद्र, शामिल हुए 10 हजार लोग. भागलपुर जिले में कोरोना काल के दो साल बाद धूम धाम से मुहर्रम मनाया गया। मंगलवार को मोहर्रम का दसवां दिन शहर के सभी ईदगाह से अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के सराय किला घाट स्थित इमामबाड़ा में फातिहा खानी और नियाज़ कराने पहुंचे। मंगलवार को सुबह 10 बजे से ही जुलूस निकलता रहा। इस दौरान जुलूस में गाजे बाजे भी रहे। जुलूस में शामिल युवाओं ने लाठी डंडे के साथ शहर के चौक चौराहे पर खूब करतब दिखाए।
दो साल बाद धूम-धाम से निकला मुहर्रम का जुलूस:भागलपुर में कोतवाली का ताजिया बना आकर्षण का केंद्र, शामिल हुए 10 हजार लोग
भागलपुर17 घंटे पहले
ताजिया जुलूस में शामिल लोग।
भागलपुर जिले में कोरोना काल के दो साल बाद धूम धाम से मुहर्रम मनाया गया। मंगलवार को मोहर्रम का दसवां दिन शहर के सभी ईदगाह से अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के सराय किला घाट स्थित इमामबाड़ा में फातिहा खानी और नियाज़ कराने पहुंचे। मंगलवार को सुबह 10 बजे से ही जुलूस निकलता रहा। इस दौरान जुलूस में गाजे बाजे भी रहे। जुलूस में शामिल युवाओं ने लाठी डंडे के साथ शहर के चौक चौराहे पर खूब करतब दिखाए।
शहर में कई जगहों से जुलूस निकाला गया,लेकिन इन सब के बीच शहर के कोतवाली इलाके से निकाली गई ताजिया सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना। इस जुलूस में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए। इस जुलूस को देखने के लिए लोग घरों से सड़को पर उतर आए। नजारा एक दम भव्य था। सड़क के किनारे लोगो की भिड़ और उनके बीच से गुजरता ताजिया।
ये जुलूस कोतवाली चौक स्थित बड़ी इमामबाड़ा से दोपहर 2:35 बजे निकाला गया। ये ताजिया जुलूस तातारपुर चौक,मुस्लिम हाई स्कूल होते हुए रेलवे फतकपार करते हुए शाहजंगी करबला मैदान पहुंच कर तालाब पहुंचा। इस दौरान शहर के तमाम जगहों पर पुलिस बल की मौजूदगी रही। ताकि विधि व्यवस्था सुचारू रूप से कायम रहे। सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ताजिया जुलूस शांति पूर्ण तरीके से निकाला गया। सबकुछ अच्छे तरीके से किया गया। हमारी पुलिस बल भी मौजूद थी। साथ ही उन्होंने सभी से अपील भी किया कि इसी तरह आपसी भाई चारा बनाए रखे।



0 comments: