संवादाता .फैजूल शेख
आ
ज दिनांक.13.07.2022 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रे. सु.ब. मध्य रेल्वे मुंबई श्रीमान जितेंद्र श्रीवास्तव साहब के मार्गदर्शन मे आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष मे RPF मुंबई मंडल द्वारा दिनांक 10.07.2022 से 14.08.2022 तक बाईक रॅली का आयोजन चल रहा है, जो मुम्बई से दिल्ली तक का सफर तय करेंगे । बाइक रैली के द्वारा रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है । बाईक रैली का समय 16.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस में आगमन हुआ। रैली का स्वागत निरीक्षक/एलटीटी श्री केशव कुमार राणा, उप निरीक्षक श्री रविन्द्र शर्मा एवं अन्य स्टाफ द्वारा फूल मालाएं पहनाकर व पुष्प देकर किया गया। रैली मे कुल 05 बुलेट साथ मे 10 जवान बाइक पर सवार थे । इस रैली के माध्यम से यात्रियों में जागरूकता के लिए हेल्प लाइन 139 नंबर के बारे में जागरुक किया 139 नंबर सभी रेलवे की सुविधा और शिकायत के लिए बनाई गई है इस हेल्प लाइन पर खासतौर महिलाओं के लिए मेरी सेहली अभियान पर ज़्यादा ध्यान दिया जाएगा जिससे अकेले सफर कर रही महिलाओ के दिल का डर खत्म होगा और आरपीएफ उन्हें सुरक्षा देगी ।

0 comments: