लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल ने लायंस के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डगलस एलक्सेंडर को उनके जन्मदिन के उपहार स्वरूप *Relieving Hunger* प्रोजेक्ट के अंतर्गत आज जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज & अस्पताल, मायागंज में इमरजेंसी वार्ड के रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था की।
अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को रात्रि के समय भोजन की उपलब्धता में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी असुविधा को दूर करने हेतु रॉयल लायंस ने आज यहां भोजन का प्रबंध किया।
उपस्थित रॉयल लायंस ने सभी मरीजों की कुशल क्षेम पूछी और उन्हें नवरात्रि की शुभकामना दी। वार्ड में भर्ती मरीजों ने भी संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रॉयल लायंस की ओर से अध्यक्ष अभिषेक बाजोरिया, पूर्व जिलापाल अनुपम सिंघानिया, प्रशांत सुचंती, अमन शर्मा, अविनाश साह, राजेश जैन, रितेश सहेला, विशाल बाजोरिया, पवन पांडेय एवं अन्य उपस्थित थे।

0 comments: