Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 प्रेस विज्ञप्ति भागलपुर बिहार।

8 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार।


       श्री राणी सती मंदिर में आज द्वित्तीय दिवस का पूजन हुआ।



    हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्री राणी सती दादी मंदिर में मां जगदंबा स्वरूपा श्री रानी सती दादी जी की महाआरती आज द्वित्तीय दिवस को की गई।


      जैसा की ज्ञात हो कि श्री राणी सती दादी मां जगदंबा स्वरूपा का ही स्वरूप है और झुंझुनू में अवतरित है।

 साथ ही पूरे भारतवर्ष में मंदिर स्थापित है।


      भागलपुर में भी विगत 170 वर्षों से यह मंदिर स्थापित है। शारदीय और चैती नवरात्र पर मां जगदंबा का विशेष पूजन किया जाता है।

   साथ ही 5 पंडितों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ हुआ। नवमी पूजा तक रोजाना मां जगदंबा को विभिन्न प्रकार के भोग लगाए जाएंगे।


        साथ ही रोजाना प्रातः 7:30 बजे से विशेष कपूर आरती होगी। जिसमें मां जगदंबा मां काली हनुमान जी शिव जी रानी सती दादी जी की आरती की जाती है।

 हर रोज अलग-अलग भक्तों द्वारा यह पूजन किया जाता है।


             इसका संचालन चांद झुनझुनवाला के द्वारा किया गया एवं संरक्षण कुंज बिहारी झुनझुनवाला द्वारा किया गया।


    रोजाना प्रातः आरती के पहले मंगलपाठ वाचिका सुश्री रिया शर्मा जी के द्वारा दादी के सु मधुर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।


        मां जगदंबा स्वरूपा श्री रानी सती दादी जी को आज पहले दिन 51 नारियल का भोग लगाया गया।

 सप्तमी के दिन फलों का भोग लगाया जाएगा।

 अष्टमी के दिन लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।

  नवमी के दिन सामूहिक रूप से हलवा घुघनी का भोग लगाया जाएगा।

 इस अवसर पर मां जगदंबा का दरबार विशेष रूप से सजाया गया है।

 कोलकाता के कलाकार द्वारा फूलों से मां जगदंबा का दरबार सजाया गया है।

 मां जगदंबा के पूजन में रोजाना उनकी वेदी पर विभिन्न आकृति बनाकर उनका पूजन किया जाता है एवं मां जगदंबा के नौ रूपों की पूजा 9 दिनों तक की जाती है।

 नवमी के दिन नौ कन्याओं का भोजन और वस्त्र दिया जाएगा।  पूरे भारतवर्ष में मां जगदंबा स्वरूपा श्री राणी सती दादी जी का जहां भी मंदिर है वहां मां जगदंबा त्रिशूल के रूप में ही अवतरित है।


   आज के पूजन में बड़ी संख्या में दादी भक्त शामिल रहे जिसमें मुख्य रुप से चाँद झुनझुनवाला कुंज बिहारी झुनझुनवाला रमेश झुनझुनवाला नंदकिशोर केडिया पंकज जालान डॉ मनीष जालान अरुण झुनझुनवाला रिया शर्मा पार्वती देवी कमलेश देवी गीता देवी आरती देवी भगवती देवी सरिता देवी सरोज देवी सारिका देवी आरती देवी माया देवी

आदि शामिल रहे।

यह जानकारी प्रवक्ता चाँद झुनझुनवाला ने दी है।


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top