बिहार विधान परिषद सदस्य डॉक्टर एनके यादव के ससुर एवं भागलपुर के पूर्व महापौर डॉ वीणा यादव के पिताजी वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामानंद महाराणा का आज संध्या 5 बजे आवास जीवनदीप अस्पताल में निधन हो गया है। वो अपने पीछे एक पुत्री एवं दो पुत्र का छोड़ कर चले गए।
दिवंगत श्यामानंद महाराणा गोराडीह के मूल निवासी थे।
इनके निधन की खबर से भागलपुर भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलने के उपरांत भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, कला संस्कृति मंच जिला संयोजक राज किशोर कसोधन, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप जैन, चुनाव आयोग सेल जिला संयोजक विनोद सिन्हा, तिलकामांझी नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन ठाकुर, विजय महाराणा, मनोज महाराणा, कैलाश यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
डा. एन के यादव ने बताया कि कल 11बजे सुबह बरारी घाट दाह संस्कार किया जाएगा।


0 comments: