हिमाचल प्रदेश
जगत सिंह तोमर
हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला सिरमौर में कृषि विभाग की तरफ से किसानों के लिए जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पांवटा विकासखंड की ग्राम पंचायत पड़दूनी में आतमा प्रोजेक्ट की तरफ से किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जानकारी देने के लिए एक शिविर आयोजित किया गया।
आत्मा प्रोजेक्ट के तकनीकी अधिकारी नरेंद्र कुमार एवं महेश सारटा ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक देसी गाय से डेढ़ सौ बीघा खेती कर सकते हैं तथा एक देसी गाय के गोबर में 300 से 500 करोड़ जीवाणु होते हैं। प्राकृतिक खेती में किसानों को कीटनाशक दवाईयां जैसे नीमास्त्र, अग्नि अस्त्र, ब्रह्मास्त्र, दशपर्णी अर्क, तथा खट्टी लस्सी, सौंठास्त्र, तथा सप्तधान्य अर्कुर के बारे में किसानों को जानकारी दें।
विषयवाद विशेषज्ञ कृषि पांवटा साहिब डॉक्टर राजूक ने भी प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी और सभी किसानों को प्रशिक्षण शिविर में आने का धन्यवाद किया।
इस प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत प्रधान सरोज, वार्ड सदस्य तथा सहायक सहित किसान मौजूद रहे।


0 comments: