राजद के प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं व बाढ़ पिड़ितों के साथ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।
सुल्तानगंज भागलपुर संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में राजद के प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु के नेतृत्व में बाढ़ पिड़ितों को मुआवजा दिलाने को लेकर एक दिवसीय धरना प्रर्दशन किया।इस दौरान सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर विरोध प्रर्दशन करते हुए अपनी मांग किया। धरना के दौरान चक्रपाणि हिमांशु ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए अफसर शाही नहीं चलेगी।सीओ विडिओ, जिला पदाधिकारी होश में आए बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआबजा दे ताकि इन बाढ़ पीड़ितों का जीवन यापन हो सके।साथ ही राजद के जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव,राजद के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज ,राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष नटबिहारी मंडल,पुर्व सासंद प्रतिनिधि अरविंद यादव,कैलाश यादव,विवेकानंद यादव ,दिलिप गुप्ता सहित सैकड़ों राजद के वक्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों को मुआबजा देने कि बात कहते हुए प्रशासनिक पदाधिकारियों से धरना के जरिए गुहार लगाया राजद के पांच सदस्य टिम गठित करते हुए एक ज्ञापन विडिओ मनोज कुमार मुर्मु को सौंपा गया। जिसमें मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन देते हुए जांच कराने कि मांग किया। जिसमें प्रखंड के गनगनियां से किशनपुर पंचायत ,नवादा पंचायत सहित नगर परिषद के कई वार्ड को बाढ़ राहत का मुआवजा नहीं दिया गया है।जिसे जल्द से जल्द मुआवजा दी जाए।नहीं तो राजद कार्यकर्ता एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए उग्र आंदोलन कि बात कही गई।इस दौरान आशा जयसवाल, बासुकि पासवान,दिवाकर मंडल,सुधांशु कुमार, कैलाश यादव,मुकेश ठाकुर,धिरेन्द्र यादव,हर्षवर्धन यादव सहित सैकड़ों बाढ़ पीड़ित मौजुद थे।


0 comments: