आज भाजपा चुनाव आयोग सेल , बिहार प्रदेश द्वारा डिजिटल माध्यम से बैंकों का विलय-आधारभूत ढांचे में परिवर्तन की आवश्यकता पर बल विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद, वरिष्ट भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 50 वर्ष पूर्व भी इंदिरा गांधी द्वारा 14 बैंको का राष्ट्रीय करण किया था, 1980 में 6 और बैंको राष्ट्रीय करण हुआ और इनके द्वारा गरीबी हटाओ का नारा दिया गया। इसका तत्काल लाभ हुआ लंबे समय मे इससे देश को हानि हुई। श्री मोदी ने बोलते हुए कहा कि बिज़नेस सरकार नही कर सकती है।सरकार सिर्फ नीतियाँ बना सकती है, देश मे जनकल्याणकारी कार्यक्रमो को चला सकती है। आज दुनियां के 100 बैंक ग्लोबल बैंक है लेकिन भारत का एस बी आई एक मात्र बैंक है जो ग्लोबल है। उन्होंने आगे कहा कि नीरव मोदी, बिजय माल्या जैसे लोगो को नरेंद्र मोदी सरकार में लोन नही दिए गए बल्कि कांग्रेस सरकार ने ऐसा कार्य किया।आज बैंको की हालत खराब है, टैक्स पेयर्स का 3 लाख 16 हजार करोड़ पैसा बैंको को देना पड़ा ताकि वह सही से काम कर सके इतना ही नही अभी 2 लाख करोड़ और देने की आवश्यकता है। उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते करते हुए कहा कि आज42 करोड़ से ज्यादा खुल चुके जन धन खातों के बल पर कोरोना जैसे महामारी में सरकार अरबो खरबो रुपैया गरीबो के खाते में सीधे भेजने में सफल हुई जबकि अमेरिका जैसे देश मे ऐसी कोई ब्यबस्था नही रहने के कारण उन्हें अपने लोगो को चेक से भुगतान करने में 6 माह लग गया। बैंको का आज लगातार एन पी ए बड रहा है इसलिये ऐसा करना आवश्यक हो गया है। भाजपा नेता ने कांग्रेस व वामपंथी नेताओ पर हमला करते हुए कहा कि वे देश की जनता को बैंको के विलय पर गुमराह करते है। इन्होंने बैंक कर्मियों एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों एवं कर्मियों को आस्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सेवा पर इससे कोई अंतर नही पड़ेगा। भाजपा नेता ने सेल के नेताओ से इन बातों को जन-जन तक पहुचाने की अपील की। सेमिनार को प्रदेश संयोजक राधिका रमन, प्रदेश नेता हरेंद्र प्रसाद सिंह संभु प्रसाद सिंह, आदि ने भी संबोधित किया। सेमिनार में प्रमंडलीय सह प्रभारी संजय कुमार वर्मा, भागलपुर जिला संयोजक बिनोद सिन्हा, नवीन चिंटू, सोमनाथ शर्मा, राहुल तिवारी, अल्तमस आलम संगीता मिश्रा, सहित बिहार के सभी संयोजक , सह संयोजक एवम कार्यकर्ता शामिल हुए।


0 comments: