Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 जिला राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर आज दिनांक13 सितंबर 2021 दिन सोमवार सुल्तानगंज प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड मुख्यालय के सामने बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लेकर महा धरना का कार्यक्रम किया धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव एवं प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु उपस्थित थे इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों के साथ अन्याय हुआ है यहां बाढ़ पीड़ितों को संख्या के मुताबिक पीड़ितों को  प्लास्टिक, सलाई मोमबत्ती एवं सुखा राशन नहीं दिया गया सरकार के द्वारा जो सहायता राशि दी जा रही है उसका आकलन 2019 में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों से किया गया है जबकि 2021 में आई बाढ़ का प्रारूप ही अलग है सहायता राशि का आकलन इस वर्ष आई बाढ़ से होनी चाहिए अभी जो हाल में सर्वे किया जा रहा है उसमें बड़े पैमाने पर लूट कसोट मची हुई है इसका सर्वे जमीनी स्तर पर होनी चाहिए इन सब बातों को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी सुल्तानगंज से भेंट कर उन्हें स्मार पत्र सौंपा प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष नट बिहारी मंडल,  अरविंद यादव जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद यादव जिला उपाध्यक्ष कैलाश यादव किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिवाकर मंडल उपस्थित थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन दिया की आपके मांगों को वरीय पदाधिकारी तक रखने का काम करूंगा । धरना कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं बाढ़ प्रभावित लोग शामिल थे।

उपर्युक्त कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ता खादी भंडार सुल्तानगंज गए वहां प्रखर समाजवादी नेता और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह का पहली पुण्यतिथि मनाए इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक एक कर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया उनके जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि रघुवंश बाबू हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया एवं भारत सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में उन्होंने गरीबों का महत्वकांक्षी योजना मनरेगा का शुरुआत किया इसलिए उन्हें मनरेगा मेन के नाम से भी जाना जाता है डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा की  रघुवंश बाबू ने हमेशा कार्यकर्ताओं को संघर्ष करने के लिए प्रेरित करते थे इस अवसर पर श्री अरविंद यादव प्रखंड अध्यक्ष मो मेराज, नट बिहारी मंडल, कैलाश यादव विवेकानंद यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

निवेदक--चंद्रशेखर प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर.


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top