बाढ़ प्रभावित इलाकों में 16000 से ज्यादा बच्चों को जिला प्रशासन उपलब्ध करा रहा है दूध का डब्बा।
*रांची की रोशनी सोलर लाइट का भी हो रहा है वितरण।*
साहिबगंज उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में 0 से 02 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों के लिए दूध पैकेट एवं प्रभावित लोगों को लाइट सुविधा देने हेतु रांची की रोशनी सोलर लाइट का वितरण किया जा रहा है।
आज नया परिसदन परिसर से उपायुक्त रामनिवास यादव ने वितरण हेतु जा रहे हैं बच्चों के दूध का डब्बा एवं सोलर लाइट का निरीक्षण किया।
इस दौरान उपायुक्त श्री यादव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित बाढ़ ग्रस्त इलाकों में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से सर्वे कराया गया था,जिसमें पाया गया कि ज़िले 0 से 02 वर्ष की आयु तक के 16617 बच्चे हैं जो बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों से लगातार दूध के डिब्बों की मांग की जा रही थी, इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक बच्चे के लिए एक डब्बा (अमूल स्प्रे) दूध बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है की ज़िले में अभी-अभी 16000 से ज्यादा दूध का पैकेट आया है, जिन्हें तत्काल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित करने के लिए प्रखंडों को भेजा जा रहा है।
इसी बीच उपायुक्त राम निवास यादव ने बताया कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्युत आपूर्ति बंद की गई है, ताकि जान माल की कोई क्षति न हो।
उन्होंने बताया कि लोगों के बीच विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन अब बाढ़ ग्रस्त इलाकों में (रांची की रोशनी) सोलर लाइट वितरित कर रहा है, अभी वर्तमान में 500 सोलर लाइट प्रखंडों में बाढ़ प्रभावित इलाकों में वितरण के लिए भेजा जा रहा है तथा 1600 और ऐसे ही सोलर लाइट जल्द ही जिले को प्राप्त होगा एवं उसे भी प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द वितरित किया जाएगा।
इस दौरान उपायुक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी सदर साहिबगंज हेमंत सती, नजारत उप समाहर्ता संजय कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता एवं अन्य उपस्थित थे।


0 comments: