बाँका। भाजपा और इनके समर्थतिथ दलों ने मिलकर संसद में विपक्षी सांसदों के आवाजों कुंद करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। खासकर महिला सांसदों के साथ धक्का- मुक्की कर संसद की गरिमा को तार-तार कर दिया।देश की जनता सब देख रही है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने जनता को साथ लेकर सरकार को पदच्युत करके ही दम लेगी। उपरोक्त बातें इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने कही।
इन्होंने कहा कि संसद में किसी भी बिल को पास कराने के पहले पक्ष- विपक्ष में वाद- विवाद होती है और होना भी चाहिए, लेकिन एनडीए अपने संख्या बल में मदांध विपक्ष को तवज्जो नहीं दे रहा है। विपक्ष के किसी भी विषय को चर्चा शामिल नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। आखिरकार जनता ने उन्हें भी चुनकर भेजा है,विपक्षी सदस्यों को भी संसद में अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया जाता है। राहुल गांधी और कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट को भी लाॅक कर दिया। किसान 9 महीने से आंदोलनरत है, सैकड़ों किसान सहादत दे चुके हैं, मंहगाई चरम सीमा पर है, पेगासस मुद्धा ने सबों के जुवान पर है।ये सरकार द्वारा
लोकतंत्र की हत्या नहीं तो और क्या है। * के पी चौहान, बाँका।

0 comments: