भारतीय जनता युवा मोर्चा भागलपुर के जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता के नेतृत्व में आज 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाला गया।
इसी क्रम में आज संध्या 5:00 बजे घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के द्वारा माल्यार्पण कर यात्रा खलीफाबाग, वैरायटी चौक होते हुए निकाला गया।
युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीत गुप्ता ने कहा कि वीर शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ ना जाने देंगे हम। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के दिल में राष्ट्रभक्ति का भाव हर क्षण हर पल रहता है, और देश के शहीदों के प्रति समर्पण हमारे दिल में है।
इस दौरान रास्ते में कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम, अगस्त क्रांति के वीर सपूत अमर रहे, ठाकुर रोशन सिंह अमर रहे, अशफाक उल्ला खान अमर रहे, राम प्रसाद बिस्मिल अमर रहे, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद आदि गगन भेदी नारे लगा रहे थे।
तिरंगा यात्रा का समापन स्टेशन चौक स्थित भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर किया गया। यात्रा के दौरान भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीती शेखर, पवन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, रौशन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री उमा शंकर, जिला प्रवक्ता पृथ्वीराज, राजेश टंडन, कुमार श्रवण, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, राज तेजस्वी, रमेश कुमार, प्रभाकर झा, चंदन ठाकुर, ठाकुर मोहित सिंह, सुधीर भगत, राजकिशोर गुप्ता, योगेश पांडेय, अश्वनी जोशी मोंटी, करण गुप्ता,
स्वच्छता रचनात्मक प्रकोष्ठ के संयोजक आशीष आनंद, विजय मित्रा नगर मंडल के महामंत्री करण किशोर, श्रीकांत यादव, सौरभ मिश्रा, विशाल सिंह, राहुल राय, अभिनव प्रकाश, अंकित सुमन कुमार, मानव कुमार, रुपेश कुमार, श्री राम सिंह, अभिजीत कश्यप, रुपेश पासवान, अंकित यादव, दिलशाद खान, मिंकु मालिया समेत दर्जनों कार्यकर्ता तिंरगा यात्रा में शामिल हुए।


0 comments: