हिमाचल प्रदेश
जगत सिंह तोमर
सिरमौर जिला के शिलाई कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष सीता राम शर्मा व क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान को प्रदेश मीडिया अध्यक्ष नियुक्त करने पर खुशी जताई है तथा शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है सीता राम शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जारी की एक अधिसूचना में
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कांग्रेस उपाध्यक्ष व विधायक शिलाई हर्षवर्धन चौहान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मीडिया विभाग सौंपा है।
इन्हें तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है।
गौरतलब हो कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हर्ष वर्धन चौहान दिग्गज नेताओं में शामिल हैं। एक और जहां उन्हें बड़ी बेबाकी से विपक्ष के खिलाफ बोलना आता है। वहीं वह पार्टी के अंदर व बाहर हर राजनीतिक पहलू से वाकिफ हैं।
उनके इसी तजुर्बे को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौपी हैं। प्रदेश तीन उपचुनाव व फिर विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। जिसके मद्यनज़र कांग्रेस- भाजपा पार्टी की गतिविधियां तेज़ होने लगी हैं।


0 comments: