हिमाचल प्रदेश
जगत सिंह तोमर
हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा सीट व दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे
शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई से भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद अब सूबे में एक और विधानसभा सीट खाली हो गई है| अब प्रदेश में तीन जगह जगह उपचुनाव होंगे| कांगड़ा की फतेहपुर विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद खाली हो गई वहीं, मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए रामस्वरूप शर्मा का भी निधन हो गया अब एक और विधानसभा सीट खाली हो गई है|
हिमाचल में अब एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे
हालांकि, कोरोना वायरस के चलते हाल ही में चुनाव आयोग ने सभी उपचुनाव टाल दिए लेकिन अब देश-प्रदेश में कोरोना के मामले काफी कम हुए हैं| ऐसे में चुनावों को लेकर सुगबुगाहट फिर से शुरू हो गई है| बता दें कि हिमाचल में साल 2022 के अंत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं|


0 comments: