अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कई संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम
बाँका। जिला मुख्यालय सहित इसके अन्य सभी प्रखंड क्षेत्रों के विभिन्न संस्थाओं में आज योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
बाँका के चांदन तट के समीप, बाँका के पश्चिमी छोर पर ओढ़णी नदी तट के तारा मंदिर, युवा शक्ति पुस्तकालय, नेहरू युवा केन्द्र, एम यू सी सी संस्थान आदि में भी स्थानीय योग गुरु के नेतृत्व में आज योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एम यू सी सी संस्थान में गरिमा भारती के नेतृत्व में योगा के गुर सिखाए गए तथा इससे होने वाले फायदे भी बताए गए। इस मौके पर एम यू सी सी संस्थान के निदेशक राजीक राज ने कहा कि एक मजबूत देश के लिए स्वस्थ समाज का होना बहुत जरूरी है और स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ मस्तिष्क होना अतिआवश्यक है। वहीं स्वस्थ मस्तिष्क एक स्वस्थ मनुष्य में ही पाया जाता है और स्वस्थ रहने के लिए हमें व्यायाम एवं योगाभ्यास आदि करना चाहिए।
वहीं युवा शक्ति पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष राजीव कुमार झा ने अपने संवोधन में कहा कि " योग प्रत्येक कोशिका का नृत्य है जिसमें प्रत्येक सांस का संगीत है जो आंतरिक शांति और सद्भाव बनाता है। " इन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में भी कई लोगों ने योग क्रिया से कोरोना महामारी को मात किया है। योग क्रिया से हम स्वस्थ तो रहते ही हैं हमारे चेहरे पर भी एक अलग निखार आता है। इसलिए हमलोगों नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। * के पी चौहान, बाँका।


0 comments: