Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह के द्वारा जिले के विभिन्न अस्पतालों का किया गया निरीक्षण



 संवाददाता गया राजेश कुमार मिश्रा


             गया, 03 मई, 2021, कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के अप्रत्याशित प्रसार को देखते हुए *ज़िला पदाधिकारी, गया द्वारा ज़िले के एएनएमएमसीएच, जय प्रकाश नारायण अस्पताल, शेरघाटी, टिकारी सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नियमित रूप से निरीक्षण* कर आवश्यक सुविधाओं के संबंध में आवश्यक सुविधा की समीक्षा/निरीक्षण किया जा रहा है। 

                *जिला पदाधिकारी द्वारा आज खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महकार एवं खिजरसराय तथा डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर, नीमचक बथानी का निरीक्षण* कर अस्पताल में भर्ती मरीजो की ईलाज़, दवा, खानपान, ऑक्सीजन की उपलब्धता के संबंध में भर्ती मरीजो से जानकारी प्राप्त करते हुए चिकित्सकों एवं पारामेडिकल स्टाफ को आवश्यक निदेश दिए गए। 

                जिला पदाधिकारी द्वारा खिजरसराय एवं महकार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए टीकाकरण एवं कोविड जांच की जानकारी प्राप्त किया। साथ ही खिजरसराय बाजार में बनाये गए कन्टेनमेंट जोन का निरीक्षण किया गया। खिजरसराय बाजार सरकार तथा ज़िला प्रशासन द्वारा दिये गए निदेश के आलोक में खिजरसराय में सभी संबंधित दुकान बंद पाए गए, केवल दवा दुकान तथा आवश्यक वस्तुओं की दुकान खुली थी। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया की निर्धारित समय पर यह दुकान भी बन्द हो जाती हैं। 

                जिला पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खिजरसराय में बैठे टीका लेने वाले व्यक्तियों से अनुरोध किया कि ग्रामीण क्षेत्र के योग्य लोगों को कोविड 19 का टीका लेने हेतु प्रेरित करे ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को और अधिक टीका पड़ सके। 

                जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में टीकाकरण कराने का निदेश दिया गया साथ ही जांच केंद्र तथा टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रतिदिन 250 जांच करने का निदेश दिया। बताया गया कि ओपीडी नियमित रूप से चल रहा है, साथ ही उन्होंने मेडिकल किट का निरीक्षण करते हुए दी जा रही दवाओ के बारे में जानकारी प्राप्त किया। 

                जिला पदाधिकारी ने भर्ती मरीजो से अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किया। अस्पताल में लगे ऑक्सीजन फ्लो मीटर का जायजा लिया गया। बताया गया कि अस्पताल में 09 फ्लो मीटर कार्यरत हैं। अस्पताल में 10 बेड ऑक्सीजन सिलिंडर सहित तैयार है। अस्पताल के लेबर रूम का निरीक्षण किया गया। बताया गया कि सामान्य लेबर रूम एवं कोविड से संक्रमित लेबर रूम अलग अलग बनाये गए हैं, ताकि किसी मरीज को संक्रमण न फैल सके। 

                  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महकार, खिजरसराय का निरीक्षण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कोरोना टेस्ट की जांच, टीकाकरण के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त किया। बताया गया कि 06 बेड कोरोना मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर सहित बिल्कुल तैयार रखे गए हैं। जिला पदाधिकारी ने मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल पैनल का निरीक्षण किया तथा निदेश दिया कि सप्ताह के कम से कम 2 दिन कोविड 19 का टीकाकरण हेतु समय निर्धारित कर प्रचार प्रसार करावें। बताया गया कि 03 चिकित्सक कार्यरत है तथा ओपीडी नियमित रूप से चल रहा है। प्रसव कार्य भी अस्पताल में कराए जा रहे हैं। 

                  निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी/चिकित्सक उपस्थित थे।


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top