पं बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले और हत्या के खिलाफ में,भाजपा
गया जिला के पदाधिकारियों ने अपने अपने घर धरना देकर बंगाल सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया है गया भाजपा गया जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने धरना के माध्यम से कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता विचार धारा के साथ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने में विश्वास करती है।पं बंगाल में चुनाव के बाद राज्य प्रायोजित तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख ममता बनर्जी के इशारे पर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता की हत्या की जा रही है। पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा असम, पंडूचेरी और बंगाल में 3विधायक से 77विधायको के साथ तमिलनाडु में बेहतरीन प्रदर्शन कार्यकर्ता के बदौलत ही प्राप्त हुआ है। तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख सह पं बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने हार से बौखला कर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करवा रही है। किसी भी पार्टी का विरोध लोकतांत्रिक रूप से करने अधिकार है, लेकिन हत्या कर,डराकर अपने विचार धारा दूसरे किसी भी पार्टी को मानने पर मजबूर नहीं किया जा सकता है। आज भाजपा की सरकार अनेक राज्यों में है लेकिन इस प्रकार कार्यकर्ता पर हमला नहीं की जाती है।
आज करीब 250कार्यकर्ता ने गया जिला में अपने अपने घर पर धरना के माध्यम से विरोध दर्ज कराया है।कल भी यानि 6.5.2021 को भी गया जिला के कार्यकर्ता अपने अपने घर पर धरना देकर कर लोकतांत्रिक ढंग से विरोध जताने का कार्य करेंगे।
आज अपने अपने घर पर धरना देने वाले प्रमुख कार्यकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, कंचन सिन्हा, अजय कुमार, प्रेम प्रकाश, नरेन्द्र सिंह दांगी, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार,धीरज गुप्त, विनोद सिंह


0 comments: