बाँका। समाज में कुछ लोग वैसे भी होते हैं, जिन्हें दुसरे के दुख-दर्द बाँटने में बड़ा आनंद मिलता है।बाँका में वैसे ही एक व्यक्ति हैं, जो ओमप्रकाश गुप्ता ' चश्मेवाले ' के नाम से मशहूर हैं। काफी भोले- भाले, मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री गुप्ता को यदि कोई बेसहारा,बीमार व्यक्ति, भूखा, ठंड से ठिठुरते व्यक्ति आदि भी मिल जाता है, तो ये महाशय उन व्यक्ति को यथा संभव जरूर मदद करते हैं।
अभी इस कड़ाके की ठंड में ये दूसरों के भी घरों से गर्म कपड़े तसील कर गरीबों, बेसहारों के बीच बाँटते मिल जाएँगे। समाज सेवा में इन्हें बड़ा मन लगता है। उनके ऐसे ही कार्यों को देखकर दीदी जी फाउंडेशन के तत्वावधान में पटना के कालीदास रंगालय में आयोजित " बाल उड़ान एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह- 2021" में प्रदेश की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के हाथों प्रशस्ति पत्र, मेडल,एवं अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पटना के सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक नितिन नवीन, ई.भरत सिंह सहित राज्य के कई बरीय अधिकारी एवं संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।
सामाजिक क्षेत्र में मिले इस पुरस्कार से वे और उत्साहित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म और अच्छे व्यवहार से ही इंसान अपने समाज में या लोगों के दिलों में अपना पहचान बना सकता है। खासकर दवे कुचले,बेसहारों का सहारा बने, उनका आँसू पोछे समाज उनको सर-ए-राह सलाम करेगी। * के पी चौहान, बाँका।


0 comments: