नितिन कुमार सिन्हा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत।
सनोवर खान की रिपोर्ट
पटना:अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव द्वारा श्रीमती आरती शरण प्रदेश अध्यक्ष झारखंड की अनुसंशा से नितिन कुमार सिन्हा को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश अध्यश बिहार मनोनीत किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संगठन महासचिब अनुराग श्रीवास्तव ने आज यहां बताया कि नितिन कुमार सिन्हा का यह मनोनयन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव की अनुशंसा एवं महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने किया है। महासभा ने उनसे अपेक्षा की है कि विभिन्न देशों में फैले कायस्थ परिवार के सभी लोगों को एक मंच पर लाने की वे हर संभव कोशिश करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपना विशिष्ट योगदान देंगे। गौरतलब है कि मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष बिहार नितिन कुमार सिन्हा लंबे अरसे से चित्रगुप्त महापरिवार की बेहतरी के लिए प्रयासरत रहे हैं। इस बीच बिहार प्रदेश जदयू नगर निकाय के प्रदेश महासचिब प्रिय रंजन सिंह सहित कई जदयू नेता एबं कायस्थ परिवार के लोगो ने बिहार इकाई के अध्यक्ष नितिन कुमार सिन्हा बधाई दी है एवं अपेक्षा की है कि श्रीवास्तव अप्रवासी चित्रांश भारतीयों की सहायता से देश के कायस्थ परिवारों की बेहतरी एवं उनके उत्थान के अलावा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चित्रांशों की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।


0 comments: