गोड्डा (झारखंड) के दोहरे हत्याकांड का अभियुक्त शंभूगंज से गिरफ्तार
बाँका। आरक्षी अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में शंभूगंज थाना क्षेत्र के गुलनी कुशाहा गाँव से दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त को दबोच लिया गया।
आरक्षी अधीक्षक श्री गुप्ता ने अपने कार्यालय कक्ष में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आज बताया कि दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त अभिषेक कुमार सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर शंभूगंज थाना की पुलिस ने उसके घर पर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास एक पिस्टल और पाँच जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि शंभूगंज थाना में एफ आई आर कांड संख्या 320/2020, धारा- 25 (1- b) a 26 Arms Act के तहत दर्ज कर लिया गया है।
एस पी श्री गुप्ता ने बताया कि उक्त अभियुक्त अभिषेक 30 सितम्बर 2020 को गोड्डा (झारखंड) में शहर के एक सैलून में गोलीबारी करते हुए एक ग्राहक और सैलून संचालक की अन्य साथियों के साथ हत्या कर फरार हो गया था। इस संदर्भ में गोड्डा थाना में कांड संख्या 249/2020 धारा- 324/307/302/120बी/34 भा द बी दर्ज कर खोजबीन जारी है। इस कांड में गोड्डा (झारखंड)के रौतारा चौक का निवासी गुड्डू कृष्णा का हाथ सामने आया और फिर वहीं से शंभूगंज थाना क्षेत्र के अभिषेक का नाम खुलासा हुआ ।आज पुछताछ के क्रम में अभियुक्त अभिषेक ने भी गुड्डू कृष्णा सहित अन्य के नामों की स्वीकारोक्ति की है।
एस पी श्री गुप्ता ने बताया कि 3 अक्टूबर 2020 को गोड्डा के आरक्षी उपाधीक्षक के नेतृत्व में जब गुलनी कुशाहा (शंभूगंज) उसके घर पर से गिरफ्तार गिरफ्तार करने गया था तो अभिषेक पुलिस पर गोलीबारी करते हुए फरार हो गया था। इस घटना को लेकर अभिषेक के विरुद्ध शंभूगंज थाना में कांड संख्या 283/2020 दर्ज किया गया है।
श्री गुप्ता ने बताया कि छापामारी दल में शंभूगंज थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद, पु अ नि रामाकांत सिंह, रामखेलावन प्रसाद, मनोज कुमार आदि ने सराहनीय योगदान दिया। अभियुक्त अभिषेक कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में आज बाँका जेल भेज दिया गया। * के पी चौहान बाँका।


0 comments: