बाँका। बाँका नगर परिषद में चेयरमैन पद को लेकर लगभग एक वर्ष से चला आ रहा उठा- पटक का खेल आज उस वक्त समाप्त हो गया जब समाहरणालय सभाकक्ष में नगर परिषद पदाधिकारी के उपस्थिति में चेयरमैन पद के चुनाव में पूर्व वाइस चेयरमैन संतोष कुमार सिंह निरबिरोध चुन लिए गए।
ज्ञात हो कि बाँका नगर परिषद क्षेत्र में कुल 26 सदस्य हैं ।इसमें से एक सदस्य अनिल सिंह जो पहले वाइस चेयरमैन थे, उनकी सदस्यता रद्द हो गया है। बचे 25 सदस्यों में 3 सदस्य किसी कारणवश अनुपस्थित
रहे। बचे 22 सदस्य चुनाव कक्ष उपस्थित थे और सभी ने संतोष कुमार सिंह के प्रति अपनी आस्था जताई और संतोष कुमार सिंह निरबिरोध चेयरमैन चुन लिए गए। सभाकक्ष में ही नगर परिषद के पदाधिकारी ने श्री सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
तत्पश्चात चेयरमैन संतोष कुमार सिंह ने बाहर लोगों को बताया कि यहाँ जो भी छुटे हुए कार्य हैं उसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। फिर हमलोग बैठक कर सभी पार्षदों से राय- मसविरा कर अन्य कार्यो में गति दी जाएगी।
संतोष कुमार सिंह के चेयरमैन बनने पर बाँका के उद्योगपति राजीव कुमार सिंह, कन्हैया डोकानियाँ, सहित धनंजय सिंह, विनोद साह, पुनेसर मंडल, विष्णु कुमार चक्रवर्ती,कुमार सेनापति, आलोक झा, समरेन्द्र प्रसाद, संजीव कुमार सिन्हा, मुबारक हुसैन आदि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब बाँका नगर परिषद क्षेत्र का द्रुत गति से विकास होगा। * के पी चौहान बाँका।


0 comments: