समाचार, गोपालगंज*
--------------------------------
नेशनल डेस्क।
●●●●●●
गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिंहा का निधन , कई नेताओं ने जताया शोक।
■■■■■■■■■■■■■■
भारतीय जनता पार्टी की वरीय नेत्री एवं गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिंहा का निधन हो गया। श्रीमती सिंहा के निधन से देश शोकाकुल है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत छपरा गांव निवासी श्रीमती सिंहा विदुषी महिला थीं। उन्होंने अपने जीवन काल में 46 से अधिक किताबों की रचना की और साहित्य के क्षेत्र में अपना नाम शिखर पर अंकित किया।
उन्होंने ग्वालियर की महारानी और नामचीन नेत्री विजयाराजे सिंधिया पर "एक थी रानी ऐसी भी " नामक पुस्तक की रचना की , जिस पर फिल्म भी बनाया गया।
श्रीमती सिंहा के पति डॉ. रामकृपाल सिंहा केंद्र में राज्य मंत्री तथा बिहार में कैबिनेट मंत्री पद को सुशोभित किया।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है- श्रीमती मृदुला सिन्हा जी को जनता की सेवा और उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। वह एक कुशल लेखिका भी थीं , जिन्होंने साहित्य के साथ - साथ संस्कृति की दुनिया में भी व्यापक योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर शोक संवेदना प्रकट की है। अमित शाह ने ट्वीट किया है : गोवा की पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृदुला सिंहा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र , समाज और संगठन के लिए काम किया। वे एक निपुण लेखिका भी थी , जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति।
उधर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की मुख्य संरक्षिका श्रीमती स्मृति पासवान , निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंहा , एनडीए नेता ई. शंभू शरण , कन्हैया कुमार सिंह , प्रकाश कुमार भगत , रूपेश कुमार सिंह , प्रो. दुर्गा प्रसाद केशरी , गोपाल कॄष्ण , विनय पांडे , बृजनंदन सिंह आदि ने भी मृदुला सिंहा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए मृतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है। गोपालगंज से दीपक दुबे कि रिपेट


0 comments: