बाँका, आर एन एन। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही बिहार में चुनावी रणनीति को लेकर लोजपा के मंसूबे स्पष्ट हो गया था।
लोजपा के हटते ही भाजपा और जद यू ने अपने सीटों की घोषणा कर दी की 121 सीटों पर भाजपा और 122 सीटों पर जद यू चुनाव लड़ेगी। इन सीटों में से ही दोनों दल अपने-अपने सहयोगी दलों को टिकट मुहैया कराएगी।
ऐसे में लोजपा स्वतंत्र हो गई और राज्य में 143 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है।
खासकर जहाँ-जहाँ से जद यू के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे वहाँ पर तो लोजपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे ही।
ऐसे में बाँका जिला के 5 विधानसभा क्षेत्रों में से जद यू अमरपुर,बेलहर और धोरैया विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रही है। इन सीटों पर जद यू प्रत्याशी के खिलाफ लोजपा ने अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से मृणाल शेखर, बेलहर से लोजपा जिला अध्यक्ष बेबी यादव और धोरैया सुरक्षित सीट से दीपक पासवान को चुनाव में उतारा गया है। ये लोग कल नामांकन करेंगे।
सनद रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव में मृणाल शेखर भाजपा के टिकट पर अमरपुर से चुनाव लड़े थे और 60 हजार से अधिक से अधिक मत लाऐ थे और हाल-फिलहाल तक क्षेत्र से जुड़े हुए थे। इस प्रकार वे दोनों प्रत्याशी का अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी गणित विगाड़ने की क्षमता रखते हैं।
वहीं बेलहर में बेबी यादव और धोरैया सुरक्षित सीट पर दीपक पासवान भी वहाँ जद यू प्रत्याशी को काफी क्षति पहुँचा सकते हैं।
इतना ही नहीं इससे बाँका और कटोरिया विधानसभा क्षेत्र पर भी असर पड़ सकता है। * के पी चौहान बाँका।


0 comments: