*चुनाव के दौरान संचार सेवा बहाल रखें तथा करें एहतियाती उपाय- डीएम*
*सुचारू एवं सुदृढ़ संचार व्यवस्था बहाल रखने हेतु डीएम ने संचार सेवा के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।*
*अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त करके ही कोई वर्क एजेंसी गड्ढा खुदाई का कार्य कर सकता है।*
----------------------------------------
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के अवसर पर संचार सेवा की सुचारू एवं सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पटना श्री कुमार रवि ने बीएसएनएल एयरटेल वोडाफोन आदि के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही बैठक में व्यापक जन जागरूकता हेतु एफएम चैनल पर प्रचार प्रसार के कार्यक्रमों की भावी रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुमार रवि ने कहा कि पटना जिला में दो चरणों में चुनाव 28 अक्टूबर एवं 3 नवंबर को मतदान होना है। प्रथम चरण में 2204 बुथों पर मतदान होना है। इस दौरान मतदान वाले क्षेत्रों में बाहरी फोर्स सहित काफी संख्या में मतदान कर्मी रहेंगे तथा मोबाइल फोन ही लोगों के संचार का सुगम साधन है। ऐसी परिस्थिति में संचार सेवाएं या तो बाधित हो जाती है अथवा भंग हो जाती है जिससे प्रशासनिक कठिनाई पैदा होती है। इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने संचार सेवा बहाल रखने हेतु एहतियाती उपाय करने की आवश्यकता पर बल दिया।
भारत संचार निगम लिमिटेड, एयरटेल एवं वोडाफोन के प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी सेवाओं की कनेक्टिविटी चुनाव कार्य के दौरान कायम रखने हेतु हर संभव उपाय करने का आश्वासन दिया।
संचार सेवा के प्रतिनिधियों ने वर्क एजेंसी द्वारा होने वाले कार्य के द्वारा केबुल क्षतिग्रस्त होने तथा संचार सेवा बाधित होने संबंधी बातों से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी वर्क एजेंसी अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त करके ही गड्ढा खुदाई का कार्य कर सकता है।उन्होंने उप विकास आयुक्त को वर्क एजेंसी के साथ बैठक करने तथा अनावश्यक गड्ढा खुदाई का कार्य चुनाव अवधि के दौरान नहीं करनी की आवश्यकता जताई।
बैठक में स्वीप अभियान के तहत बल्क एसएमएस भेजने तथा एफएम के माध्यम से प्रचार प्रसार कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया। संचार सेवाओं के प्रतिनिधियों ने प्रक्रियागत मामलों के तहत रजिस्ट्रेशन कराने तथा बल्क एसएमएस भेजने की सतत प्रक्रिया कायम रहने के तथ्यों से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने एफएम चैनल के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में इन्नोवेटिव एवं आकर्षक तरीके से चुनाव संबंधी मैसेज प्रसारित करने को कहा।


0 comments: