बाँका जिला जद यू के अध्यक्ष का निधन, शोक सभा का ताता।
बाँका। बाँका जिला जद यू के अध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल का आज आकस्मिक निधन हो जाने से पार्टी को गहरा धक्का लगा है। ओमप्रकाश काफी कम उम्र में ही बहुत ज्यादा लोकप्रिय थे। जद यू जिला अध्यक्ष का ये उनका दुसरा कार्यकाल था। ओमप्रकाश इतने कम उम्र बाँका नगर पंचायत अब (नगर परिषद) के उपाध्यक्ष सहित कई खेल संघों के भी सदस्य एवं पदाधिकारी के रूप में जुड़े हुए थे।
ओमप्रकाश काफी मृदुभाषी, सुशील और संवेदनशील इंसान थे। इसलिए लोकप्रियता उनके कदम चूम रहे थे। ओमप्रकाश अपने तीन भाईयों में दुसरा थे। इनसे एक भाई बड़े हैं और एक भाई छोटे हैं, जबकि उन्हे एक बहन भी है।ओमप्रकाश अपने माता-पिता सहित पत्नी और एक पुत्र एवं एक पुत्री तथा भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं।
इनके निधन की खबर सुनने के बाद बाँका नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद के उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश के आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इसके पूर्व बाँका नगर परिषद के उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश जी का निधन खासकर नगर परिषद के लिए अपूर्णीय क्षति है। वे काफी सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।
इस मौके पर वार्ड पार्षद पुनेसर मंडल, भवानी देवी, आशा गुप्ता, क्रांति देवी, अरविंद दास, ललन
सिंह, जितेन्द्र राय सहित कई और वर्तमान एवं पूर्व वार्ड पार्षद के अलावा मोना गुप्ता, अशोक यादव, गोपाल सिंह, कौशल कुमार सिंह, राहुल गुप्ता, बाँका नगर परिषद के सिटी मैनेजर रितेश गुप्ता और कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। शोक सभा के आयोजन के बाद नगर परिषद के कार्यालय को आजभर के लिए बंद कर दिया गया।
ज्ञात हो कि बाँका जिला खेल संघ के सचिव शिव नारायण झा ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ओमप्रकाश मंडल के निधन पर कल 3 बजे बाँका इण्डोर स्टेडियम में खेल संघ के अध्यक्ष संजय कुमार झा के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की जाएगी। जिसमें जिला के सभी खेल संघ के पदाधिकारी, सदस्य, खेल प्रेमी आदि उपस्थित रहेंगे। * के पी चौहान बाँका।


0 comments: