Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत  सिंह  तोमर


सिरमौर जिला के शिलाई उपमण्डल  में राजस्व विभाग ने अलग अलग स्थानों पर पटवार भवनों का निर्माण करवाया है लेकिन दशकों पूर्व बने इन भवनों की समय पर मुरम्मत न होने के कारण यह भवन भूत बंगले बने हुए है डर के मारे पटवारी इन भवनों में नही बैठते है उपमंडल की ग्राम पंचायत झकाण्ड़ो का धारवा स्थित पटवारखांना कार्यालय विभागीय अनदेखी का शिकार हो रहा है! वर्ष 2001-2 मे निर्मित  कार्यालय की इतनी दयनीय हालत हो गई है कि दरवाजे, खिडकियां सड़ गई  है दीवारो मे दरारे आ गई है, छत से पानी टपकता रहता है खस्ताहाल  कार्यालय को पिछ्ले 5 सालों से कार्य के लिये बन्द किया गया है तथा कार्यालय को कानूनगौ कार्यालय रोनहाट मे शिफ्ट किया गया है जर्जर भवन के  दरवाजो व खिडक़ीयां को पत्थर लगाकर टिकाया गया है! जानकारी अनुसार विभाग ने खुद पहले पटवारखांना  बनवाया, भवन में घटिया सामग्री के इतेमाल से भवन जल्द ही जर्जर हो गया छत से पानी तपकने के कारण कार्यालय मे रखे नक्शे, मुसाबी, (लट्ठा) जमाब्न्दी खराब हो गई, जो रिकार्ड बच गया उसे रोनहाट कानूनगो कार्यालय मे शिफ्ट किया गया, ग्रामीणो को लगभग 8 किलोमीटर का सफर तय करके कार्यालय पहुचाना पड़ रहा है! ग्रामीणो मे पूर्व प्रधान इन्द्रा देवी, ढ़िमेदार चमेल सिंह, कवंर ठाकुर, जोगेंद्र सिंह, जालम सिंह, भवान सिंह, सतपाल ने बताया कि द्राबिल, झकाण्ड़ो सहित नवनिर्मित धारवा पंचायत के लगभग 6 हजार लोगो को पहले तो 8 किलोमीटर सफर करके रोनहाट पहुचना होता है उसके बाद खराब रिकार्ड होने का बहना बनाकर अतिरिक्त रिकार्ड के लिये पावटा साहिब भेजा जाता है पिछ्ले लगभग 4 वर्षो से क्षेत्रवासी राजस्व सम्बन्धी कार्यो के लिए रोनहाट के चक्कर काट रहे  है  विभाग को कईबार शिकायते की गई लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है  विभागीय अनदेखी के कारण भवन अभी तक डिसमैंटल नही हो पाया है एसे मे नए भवन का सपना व क्षेत्र वासियों की जव्ल्ल्ंत समस्या के समाधान की उम्मीदे धराशही होती नजर आ रही है दुर्गम क्षेत्र होने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है! नायब तहसीलदार रोनहाट जय राम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि झकाण्ड़ो मे बने पटवारी कार्यालय को डिसमैंटल के लिये उच्चाधिकरियों को  लिखा गया है लेकिन उनके कार्यालय को वापिस कोई जबाब नही आया है इसलिये समस्या विकराल बनी हुई है।जैसे ही डिस्मेंटल करने के आदेश मिलते है पुराने भवन को गिराकर ने भवन का निर्माण किया जाएगा


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top