बाँका। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार का सफाया होने वाला है। इस मर्तबा बिहार में थर्ड फ्रंट ( जी डी एस एफ) की सरकार बनने जा रही है, जो बिहार का त्वरित विकास करेगा। उपरोक्त बातें स्थानीय पी बी एस काॅलेज में रालोसपा द्वारा आयोजित एक जन सभा को संबोधित करते हुए रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने विकास के नाम पर बिहारवासी को ठगा है। छात्रों के लिए उच्चतर शिक्षा की कमी है, बिहार के छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दुसरे राज्यों की रूख करते हैं। बेरोजगारी की समस्या दूर करने के लिए उद्योग नहीं लगे और किसानों की समस्या तो कोई सुनने वाला ही नहीं है।
थर्ड फ्रंट की सरकार बनते ही छात्रों के लिए उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे, बड़े-बड़े उद्योग लगाए जाएंगे ताकि पढ़े- अनपढ़ को भी रोजगार मिल सके। किसानों के लिए अच्छे बाजार की व्यवस्था की जाएगी, ताकि उचित मूल्य उनके सामानों का उचित मूल्य मिल सके।
उन्होंने रालोसपा के कर्मठ और जुझारू उम्मीदवार कौशल किशोर सिंह को जिताने की अपील की।
इस मौके पर रालोसपा प्रत्याशी कौशल किशोर सिंह, संजय कुमार झा ,चन्दन कुमार, सदन जी, संजीव कुमार चौधरी, सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। * के पी चौहान बाँका।


0 comments: