गया जिला के बाराचट्टी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भारतीय कायस्थ महासभा युवा संभाग गया के द्वारा सहोदय आश्रम के बच्चों के बीच पठन-पाठन के संभावित वितरण किया गया
गया से राजेश मिश्रा की रिपोर्ट
आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा संभाग गया के द्वारा बाराचट्टी के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोहबरी में एक दंपति के द्वारा गरीब बच्चों के लिए चलाये जा रहे सहोदय आश्रम के बच्चों के बीच पठन-पाठन की समाग्री वितरित की गई और शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षक दंपति को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा संभाग बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक शंकर जी के मार्गदर्शन तथा गया जिला के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में गया जिला के महासचिव सतीश कुमार सिन्हा उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिन्हा संयुक्त सचिव जय प्रकाश कुमार सिन्हा संगठन मंत्री मुकेश कुमार सिन्हा कार्यकारिणी सदस्य हेमा सिन्हा और अमित कुमार ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


0 comments: