झारखंड जमशेदपुर
आज जमशेदपुर नगर समिति द्वारा अधिसूचित क्षेत्र समिति को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कचरा उठाने वाले जितने भी कर्मचारी कार्य कर रहे है उनका PF और ESIC सम्बंधित जानकारी, आपके अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों को जल्द से जल्द उपलब्ध करवाया जाए।
और जो भी व्यक्ति कचरा उठाने का काम कर रहे है और स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अपना योगदान दे रहे हैं, उनका 20 लाख का स्वास्थ्य बीमा किया जाय। क्यूँकि वे भी कोरोना वैश्विक महामारी में कोरोना योद्धा के रूप में कार्यरत है और सबसे ज़्यादा ये लोग समाज हित में योगदान दे रहे है और इन्हें किसी भी प्रकार की सहायता अभी तक उपलब्ध नहीं करवाया गया है। इसलिए अपने कर्मचारियों के जीवन सुरक्षा हेतु कर्मचारी हित में सकारात्मक पहल किया जाए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप दल गोविंद लोहरा गोपाल महतो, अरुण मुर्मू, विष्णु प्रधान, रंजित सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश महतो, राजन कैबरतो, रवि मुंडा मनीष सिंह कृष्णा कुमार कामत आदि दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे
राजीव मिश्रा की रिपोर्ट



0 comments: