*प्रखर समाजवादी , स्वतंत्रता सेनानी,"लोकरत्न" पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्रनाथ वर्मा जी के जयंती समारोह पर उनके प्रतिमा पर युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक*
धीरज
गया में आज दिघी तलाब पर स्थित प्रखर समाजवादी ,स्वतंत्रता सेनानी,"लोकरत्न" पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्रनाथ वर्मा जी के जयंती समारोह पर उनके प्रतिमा पर युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक अभय कुशवाहा, पूर्व विधायक माननीय अजय पपासवा, गौरव कुमार एवं अन्य गणमान्य लोगों ने, संयुक्त रूप माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।इस अवसर पर अभय कुशवाहा ने कहा स्व उपेंद्र नाथ वर्मा समाजवादी आंदोलन के पुरोधा थे और वे हमेशा गरीब-गुरबों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। वे बेहद नेक दिल इंसान थे। वे व्यक्ति नही विचार थे।उन्ही के विचार पर म मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चल रहे है।आज हमलोग के बीच नही है मगर उनको हमेशा याद किया जायेगा।उन्हें हर कोई सम्मान की नजर से देखता था तथा वे भी आम से खास लोगों से बेहद स्नेहपूर्ण व्यवहार रखते थे।


0 comments: