जगत सिंह तोमर
सिरमौर जिला केऔद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ लगते प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिलोकपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। त्रिलोकपुर के एक 21 वर्षीय युवक ने गाय की बछिया के साथ दुष्कर्म को अंजाम दे दिया। बछिया के मालिक ने युवक को रंगे हाथों पकड़ा जो खेतों में बनी एक झोंपडी में गाय की बछिया के साथ दुष्कर्म को अंजाम दे रहा था। बछिया के मालिक के वहाँ पहुँचते ही वह भाग खड़ा हुआ। घटना बुधवार शाम की है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा वृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसे 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उचित कार्यवाही की जा रही है।

0 comments: