जालंधर (विशाल ) आम आदमी पार्टी जालंधर के दफ्तर में जालंधर शहरी के चारों हल्के के अहुदेदारो और वालंटियर्स की एक अहम मिटिग हुई। इस मिटिग में बहूजन समाज पार्टी से त्यागपत्र दे कर विनोद मोदी अपने बहुत सारे बहुजन समाज पार्टी के अहुदेदारो और वालंटियर्स के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुये। विनोद मोदी बसपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व मैंबर रहे हैं। पूर्व में आम आदमी पार्टी के करतारपुर हल्के के इंच भी रह चुके हैं। मौजूदा श्री गुरू रविदास जी महाराज धर्म युद्ध मोर्चा के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही अपना पंजाब पार्टी से 2017 में जालंधर पछमी हल्के से चुनाव लड चुके डॉ जुगल किशोर ने भी अपने अनन्य साथियों के साथ आम आदमी पार्टी का हाथ थामा। डॉ जुगल किशोर पंजाब सेहत विभाग होम्योपैथी से क्लास वन अफ़सर रिटायर्ड हैं। दोनों ही आम आदमी पार्टी के परिवार के साथ जुड़े नेताओं की अच्छी समाजिक छवी के साथ साथ बहुत अच्छी राजनितिक पकड़ भी है। इनके पार्टी में शामिल होने से आम आदमी पार्टी आगे से और बुलंद और मजबूत होगी,खास कर जालंधर पछमी हल्के में सियासी भूचाल आना तय है। इस मीटिंग में विशेष रूप से पधारे, तीन शहरी हलकों के आब्जर्वर अजमेर सिंह कालड़ा ने पार्टी की सोच के ऊपर रोशनी डाली और 2022 में निकम्मी मौजूदा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संदेश दिया। जालंधर प्रधान डॉ शिव दयाल माली ने अहुदेदारो और वलटीयरज को एकजुट होकर पूरी ताक़त 2022 विधान सभा चुनाव में,भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पंजाब उप प्रधान डॉ संजीव शर्मा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और एडवोकेट कश्मीर मल्ली ने भी अपने विचार रखे। नये शामिल हुए नये नेताओं ने,अपनी तकरीर में, आम आदमी पार्टी के पृति पूरी वफादारी और समर्पण का भरोसा दिलाया। डॉ माली ने बताया कि भविष्य में और भी कई बड़े नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।2022में आम आदमी पार्टी की आंधी ज़रूर आयेगी, लोगों को अभी से विश्वास है। इस मौके करतार पहलवान आब्जर्वर कैंट हलका, दर्शन लाल भगत बलबीर ओगला, एडवोकेट जी एस सरोया, सुभाष भगत उप प्रधान, राजविंदर कौर वूमैन विंग दोआबा, हरचरन सिंह संधू यूथ विंग, अमृपाल सिंह ज्वांइट सकता यूथ, बियास देव राना, राही बराड, राज कुमार, बलबीर सिंह, गुरिंदर सिंह गिंदा उप प्रधान यूथ, लक्की रंधावा, अजीत सिंह राठौड़, हरिद्वारी लाल यादव, राकेश कौल, रेखा कश्यप, इंदरवंस चड्डा, एडवोकेट परमपरीत सिंह आई टी विंग, बलवंत भाटीया, एस सी एस टी विंग, लखबीर लखा, हरबंस घई, डॉ जसबीर सिंह करतारपुर आदि मौजिद थे



0 comments: