जगत सिंह तोमर
सिरमौर जिला के पावँटा ब्लाक कांग्रेस ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती दरो के विरुद्ध बाजार में रैली निकाली और एस डी एम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर कांग्रेस ब्लाक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
अश्वनी कुमार शर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी व पूर्व विधायक किरनेश जंग ने बताया कि कोरोना महामारी से पूरा विश्व त्रस्त है ऐसे समय मे केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर भारी करो की बढ़ोतरी करने के कारण डीजल व पेट्रोल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बहुत कम है किसान ,मजदूर,गरीब व मध्यम वर्ग के लोग बुरी तरह त्रस्त है अब जबकि धान फसल की रोपाई का कार्य चल रहा है डीजल के दाम पेट्रोल के दाम से भी अधिक हो गए है अन्नदाता इस मार को सहन नही कर पा रहे है केंद्र की भाजपा व प्रदेश सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर करों में वृद्धि करके उनके जख्मो को ओर अधिक गहरा कर दिया है अब जबकि लाकडाउन देश मे लगभग समाप्त हो गया है हिमाचल में बसें भी पूरी क्षमता के साथ चलने की शुरुआत कर दी गई है ऐसे समय मे हिमाचल में पूजा के स्थान मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारे वगेरह सरकार ने बन्द करवा दिए है जबकि सभी उद्योग धंधे,बाजार यहां तक कि शराब के ठेके खुले रखे है जो बहुत बुरी बात है
ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र व हिमाचल सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर लगाए गए अतिरिक्त टेक्स को वापिस लेने की मांग की है इसके अतिरिक्त हिमाचल में धार्मिक स्थानों मन्दिर, मस्जिद,गुरुद्वारे को पूजा करने के लिए खोलने की मांग की है

0 comments: