सनद रहे कि पंकज शर्मा शंभूगंज प्रखंड के प्रां,वि,खानगाह में शिक्षक के पद पर नियुक्त थे और वे बाँका में ही रहकर स्कूल आना जाना करते थे ।आज वे अपने वाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे, ज्यों ही वे लालपोखर के समीप पहुँचे बिपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक मोटर साइकिल सवार अपना संतुलन खो बैठा और पंकज शर्मा के वाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया, बगल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया ।उपचार के दौरान वहां पंकज शर्मा का मौत हो गया ।पंकज के मौत से यहाँ सभी शिक्षक मरमाहित हैं ।विपरीत दिशा से आने वाले वाइक सवार और उस पर बैठे एक व्यक्ति भी घायल हैं, लेकिन खतरे से बाहर बताया जा रहा है । * के पी चौहान बाँका ।



0 comments: