जगत सिंह तोमर
जिला सिरमौर के विधानसभा क्षेत्र शिलाई में शिलाई के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायत टिटियाना व कमरोऊ व कफोटा में जन समस्याएं सुनी इस दौरान खजयार गांव के 5 परिवार ने भाजपा में आस्था जताकर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा ज्वाइन की
प्रेस को जारी बयान में भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने बताया कि जन सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एव शिलाई के लोकप्रिय पूर्व विधायक बलदेब तोमर ने कमरोऊ पंचायत के गांव खजयार में जन समस्याएं सुनी ओर अधिकतर समस्याओ का समाधान मौके पर ही किया गया। उन्होंने लोगो को कोविंद 19 के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं के बारे में भी लोगो को बताया। व पत्रक भी बाटे। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के ओम प्रकाश, दुल्ला राम, रँगीलाल, सुरेश कुमार व रमेश कुमार ने देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण करी योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर बलदेब तोमर के साथ भाजपा में अपनी आस्था प्रकट की है। बलदेब तोमर ने उनको भाजपा जॉइन करवाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कमलेश पुंडीर, मांगी राम, लायक राम तोमर शेर सिंह, भगवान सिंह, नरेंद्र ठाकुर, प्रेम तोमर आदि कार्यकर्ता थे। उसके बाद बलदेब तोमर ने टिटियाना पंचायत में भी जन समस्याएं सुनी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान उदयराम शर्मा, जिला कार्यकरणी सदस्य रमेश शर्मा, उप प्रधान रघुवीर शर्मा, गीता राम शर्मा, नन्दा राम, लायक राम शर्मा, प. दीपराम शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।




0 comments: