।खुशी इस बात की बाँका सदर प्रखंड के लकड़ीकोला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में इलाजरत कोरोना संक्रमित 16 मरीजों की जाँच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया ।यानी बाँका जिला में कोरोना संक्रमित 16 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें ताली बजा कर उनका स्वागत किया ।तत्पश्चात एक संक्षिप्त सा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया, तथा चिकित्सा पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों ने उनकी मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें विदा किया गया ।इस प्रकार बाँका जिला में 82 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हो कर अपने-अपने घरों में स्वास्थ्यलाभ कर रहे हैं ।वहीं बाँका जिला में अभी 47कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज चल रहा है ।बाँका जिला में अबतक कुल 129 कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि की गई है ।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आज देर रात जारी बुलेटिन में बाँका जिला में 3कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि की गई है ।इनमें से 2 बौंसी प्रखंड के बाबूडीह गाँव के हैं और 1 बाँका सदर प्रखंड के मंजिरा दोमुहान के निवासी हैं ।सभी पुरुष है ।* के पी चौहान बाँका ।


0 comments: