बीच की जा रही है सहायता
गया से राजेश मिश्रा की रिपोर्ट
आज दिनांक 09-06-2020 बिहार प्रदेश जनता-दल (यू) के कार्यकारिणी सदस्य एवं समाजसेवी राजू बरनवाल जी ने लॉक-डाउन के बाद से ही लगातार गया शहर के सम्मानित गरीब परिवार के लोगों की सहायता कर रहें हैं। श्री बरनवाल जी के द्वारा वार्ड-नं.- 22 एवं वार्ड-नं.- 41 के सम्मानित गरीब परिवार के 100 लोगों में 10-10 किलो का पैकेट जिसमें आटा, चावल, आलू,नमक का वितरण करने के दौरान सोशल-डिस्टेनसिंग सहित जिला-प्रशासन द्वारा जारी कियें गयें सभी आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया गया। श्री बरनवाल ने कहा कि सम्मानित गरीबों के बीच राशन-वितरण के दौरान सामाजिक-दूरी,साफ-सफाई रहने व अपने आसपास साफ़-सुथरा रखने के लिए आग्रह कर कहा कि आपके यँहा बाहर से जो भी मजदूर आ रहें हैं उसकी सूचना सम्बंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित करें और उन्हें क्वारंटाइन-सेंटर में भेज दें। साथ ही श्री बरनवाल ने विकास-पुरूष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी बधाई के पात्र हैं जिनके दिशा-निर्देश में जरूरतमंद लोगों तक भी जिला-प्रशासन के माध्यम से खाद्य-सामग्री और राहत सामग्री पहुँचाने का काम किया जा रहा है। श्री बरनवाल ने कहा कि कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए डीएम समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारी लगातार मेहनत कर रहें हैं
इस लाईलाज महामारी के लिए कोई दवा नहीं है इससे बचने के लिए सावधानी, सोशल-डिस्टेनसिंग और लॉक-डाउन का पालन करने से ही बचाव संभव है।





0 comments: