पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर फिल्म निर्देशक बासु चटर्जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि बासु चटर्जी को उनकी अलग पहचान बनाने वाली फिल्मों के लिये जाना जाता था। उनकी फिल्में मध्य वर्ग परिवारों पर आधारित होती थी। उनका निधन मनोरंजन जगत के लिये अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बिहार झारखंड स्टेट हेड शिव शंकर झा की रिपोर्ट


0 comments: