जालंधर से (विशाल)
प्रतापपुरा अनाज मंडी में बुधवार को सब्जी का काम शुरू कर दिया गया। इसका उद्घाटन विधायक परगट सिंह ने किया। इस दौरान उनके साथ जिला मंडी अधिकारी रविंदर दविंदर वीर, मार्केट कमेटी के सचिव सुखदीप सिंह तथा स्टाफ सदस्य मौजूद थे।मकसूदा सब्जी मंडी में रोजाना उमड़ रही भारी भीड़ को आधा करने के लिए प्रतापपुरा अनाज मंडी में सब्जी का काम शुरू किया गया है। इससे पूर्व मकसूदा सब्जी मंडी में भीड़ पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई तरह के प्रयास किए गए थे। बावजूद इसके मंडी में रोजाना उमड़ रही भारी भीड़ प्रशासन के लिए सिरदर्द बन चुकी थी। इस मौके पर जिला मंडी अधिकारी दविंदर वीर ने कहा कि प्रतापपुरा मंडी में किसान तथा कारोबारियों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए भी तमाम प्रयास किए जाएंगे। प्रतापपुरा मंडी में तमाम तरह की सब्जियों की बोली करवाने से लेकर रिटेल विक्रेताओं को माल की बिक्री की जाएगी। पहले दिन मंडी में कारोबारी तो खासे नहीं पहुंचे। लेकिन, यहां पर भी शरीर दूरी नियमों की अवहेलना जरूर की गई।


0 comments: