बांदा । जनपद के गांव गांव में जाकर अखिल भारतीय युवा एकता परिषद के कार्यकर्ताओं ने वृद्ध और असहाय लोगों को जागरूक करते हुए मास्क बांटा और कोरोनावायरस से बचाव तथा उपाय बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम तिवारी , महासचिव , अनिल तिवारी संयोजक सूरज पांडेय के तत्वावधान में सेमरियाकुशल गांव में पहुंच कर मास्क वितरण किया इस दौरान कोरोनावायरस को देखते हुए पूरी सावधानी बरतें हुए सभी व्यक्तियों को मास्क दिए गए । जिसमें राष्ट्रीय महासचिव अनिल तिवारी के द्वारा मास्क वितरण किया गया । नगर अध्यक्ष संजय तिवारी बिष्णु तिवारी विजय दीक्षित, दीपू विश्वकर्मा रामनरेश उपस्थित रहे । वहीं दूसरी प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक गणेश भवन शहर के अलीगंज मोहल्ले में हुई । जिसकी अध्यक्षता नंदकिशोर शिवहरे जिलाध्यक्ष में करते हुए कहा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चन्द्र कुशवाहा के विरुद्ध हरदोई जिले के अल्लावा तहसीलदार द्वारा दर्ज मुकदमा घोर निन्दा की है । कडे शब्दों में सभी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मुकदमा वापस लिया जाए । शहर अध्यक्ष ललित विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन के मुखिया और एक दैनिक अखबार जो लखनऊ से प्रकाशित है उसके संपादक के खिलाफ दर्ज मुकदमा शीध्र वापस लिया जाए । अन्यथा की स्थिति में लाकडाउन खुलने पस्चात आगे की रणनीति बनाई जाएगी । इस दौरान संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे ।
अनुराग तिवारी


0 comments: