पटना कटिहार के गंगा-कोसी के मिलन स्थल दियारा क्षेत्र से नाव में तरबूज लेकर कई किसान और व्यापारी कुर्सेसवार, 07 अब तक लापता। अबतक एक महिला का ही मिला शव। देर रात तक चलेगा अभियान। सुबह ला आ रहे थे इसी क्रम में कुर्सेला थाना क्षेत्र के गुमटी टोला के समीप घटी इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तेज आंधी और बारिश के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है।ग्रामीण सूत्र के माने तो दो अलग अलग नाव में 15 लोग सवार थे, जिसमें तैर कर आठ लोगो को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं रात करीब नौ बजे तक एक महिला का शव बरामद किया जा चुका है।
जबकि छह लोग अभी भी लापता है। गंगा दियारा क्षेत्र के इस मामले में स्थनीय लोग और प्रशासन लापता लोगो के खोजबिन में जुटी हुई है। खगड़िया जिले से भी कुशल गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।जिला पदाधिकारी कँवल तनुज ने दूरभाष पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी भी 06 लोग लापता हैं जबकि एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं मृतक के आश्रितों को आपदा राहत कोष से चार चार लाख रूपये दिए जाएंगे। खगड़िया में सुबह खोजबीन को लेकर एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।
बिहार झारखंड स्टेट हेड शिव शंकर झा की रिपोर्ट


0 comments: