*गुजरात के मोरवी से श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची टाटानगर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सराईकेला खरसांवा, रांची, पलामू, बोकारो, देवघर, मयूरभंज(ओड़िशा) के प्रवासी आए वापस* *सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए एक कोच आगे-एक कोच पीछे से उतारे गये श्रमिक* *थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात भोजन का पैकेट एवं पानी का बोतल देते हुए कोल्हान के श्रमिकों को गृह जिला* *हेतु बस में बैठाकर किया गया रवाना,शेष अन्य जिलों के श्रमिकों को जमशेदपुर में किया गया क्वारंटाइन* *उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम/ पश्चिमी सिंहभूम, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम, एसपी पश्चिमी सिंहभूम, सिटी एसपी पूर्वी सिंहभूम, डीडीसी पश्चिमी सिंहभूम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं पर रखी नजर* जमशेदपुर झारखंड गुजरात के मोरवी से टाटानगर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आज विभिन्न जिलों के 1257 प्रवासी श्रमिक वापस आये हैं जिसमें पश्चिमी सिंहभूम के 1231, सराईकेला खरसावां के 16, पूर्वी सिंहभूम के 4, रांची के 1, पलामू के 2 एवं बोकारो/देवघर/मयूरभंज(ओड़िशा) के 1-1 शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा सभी के थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था स्टेशन परिसर में की गई थी। स्टेशन से कोल्हान प्रमंडल के अन्य दो जिलों के श्रमिकों को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा उनके गृह जिला हेतु चिन्हित बस में बैठाते हुए रवाना किया गया वहीं शेष अन्य जिले के श्रमिकों को जमशेदपुर में ही रखा गया है। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम रविशंकर शुक्ला, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम अरवा राजकमल, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम एम तमिल वाणन, एसपी पश्चिमी सिंहभूम इंद्रजीत महथा, सिटी एसपी पूर्वी सिंहभूम सुभाष चंद्र जाट, डीडीसी पश्चिमी सिंहभूम आदित्य रंजन ने श्रमिकों के आगमन से लेकर उनकी रवानगी तक स्टेशन परिसर में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाये रखा। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सभी श्रमिकों का मेडिकल थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य की जांच कराई गयी। इसके पूर्व उपायुक्त एवं एसएसपी पूर्वी सिंहभूम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सारी तैयारियों का जायजा लिया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं मेडिकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रमिकों को आगमन को लेकर प्लेटफार्म, स्टेशन व उसके आसपास झारखंड पुलिस के साथ आरपीएफ, जीआरपी के पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की गयी थी। *रेलवे स्टेशन पर सिविल सर्जन डॉ0 महेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में चिकित्साकर्मियों की टीम द्वारा सभी श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया।* थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात श्रमिकों को भोजन एवं पानी का पैकेट उप्लब्ध कराते हुए प्लेटफॉर्म से सोशल डिसटेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए सिविल डिफेंस के वॉलंटियर की निगरानी में बस तक पहुंचाया गया। प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन परिसर तक सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु विशेष व्यवस्था (गोल घेरा) की गयी थी। सभी कोच के आसपास पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी लगाये गये थे ताकि सभी को क्रमानुसार उतारे जा सके। साथ ही बाहर की गतिविधियों से कोच के सामने प्रतिनियुक्त पुलिस जवानों द्वारा श्रमिकों को अवगत कराया जा रहा था ताकि वे अपनी बारी आने पर ही वे कोच से बाहर आयें। रेलवे स्टेशन में हेल्प डेस्क भी बनाया गया था ताकि श्रमिकों को कोई असुविधा ना हो एवं उन्हे सही जानकारी मिल सके। इस अवसर पर अपर उपायुक्त सौरव कुमार सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जमशेदपुर सदर सीओ अनुराग कुमार, बीडीओ मलय कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। *डाउनलोड करें-आरोग्य सेतु एप एवं झारखंड बाजार एप।* जमशेदपुर झारखंड से शिव शंकर झा

Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

*गुजरात के मोरवी से श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची टाटानगर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सराईकेला खरसांवा, रांची, पलामू, बोकारो, देवघर, मयूरभंज(ओड़िशा)  के प्रवासी आए वापस*

*सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए एक कोच आगे-एक कोच पीछे से उतारे गये श्रमिक* 


*थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात भोजन का पैकेट एवं पानी का बोतल देते हुए कोल्हान के श्रमिकों को गृह जिला* *हेतु बस में बैठाकर किया गया रवाना,शेष अन्य जिलों के श्रमिकों को जमशेदपुर में किया गया क्वारंटाइन*



*उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम/ पश्चिमी सिंहभूम, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम, एसपी पश्चिमी सिंहभूम, सिटी एसपी पूर्वी सिंहभूम, डीडीसी पश्चिमी सिंहभूम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं पर रखी नजर*



जमशेदपुर झारखंड  गुजरात के मोरवी से टाटानगर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आज विभिन्न जिलों के 1257 प्रवासी श्रमिक वापस आये हैं जिसमें पश्चिमी सिंहभूम के 1231, सराईकेला खरसावां के 16, पूर्वी सिंहभूम के 4, रांची के 1, पलामू के 2 एवं बोकारो/देवघर/मयूरभंज(ओड़िशा) के 1-1 शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा सभी के थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था स्टेशन परिसर में की गई थी। स्टेशन से कोल्हान प्रमंडल के अन्य दो जिलों के श्रमिकों को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा उनके गृह जिला हेतु चिन्हित बस में बैठाते हुए रवाना किया गया वहीं शेष अन्य जिले के श्रमिकों को जमशेदपुर में ही रखा गया है।  उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम रविशंकर शुक्ला, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम अरवा राजकमल, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम एम तमिल वाणन, एसपी पश्चिमी सिंहभूम इंद्रजीत महथा, सिटी एसपी पूर्वी सिंहभूम सुभाष चंद्र जाट, डीडीसी पश्चिमी   सिंहभूम आदित्य रंजन ने श्रमिकों के आगमन से लेकर उनकी रवानगी तक स्टेशन परिसर में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाये रखा।

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सभी श्रमिकों का मेडिकल थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य की जांच कराई गयी। इसके पूर्व उपायुक्त एवं एसएसपी पूर्वी सिंहभूम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सारी तैयारियों का जायजा लिया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं मेडिकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रमिकों को आगमन को लेकर प्लेटफार्म, स्टेशन व उसके आसपास झारखंड पुलिस के साथ आरपीएफ, जीआरपी के पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की गयी थी।


 *रेलवे स्टेशन पर सिविल सर्जन डॉ0 महेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में चिकित्साकर्मियों की टीम द्वारा  सभी श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया।* थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात श्रमिकों को भोजन एवं पानी का पैकेट उप्लब्ध कराते हुए प्लेटफॉर्म से सोशल डिसटेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए सिविल डिफेंस के वॉलंटियर की निगरानी में बस तक पहुंचाया गया। प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन परिसर  तक सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु विशेष व्यवस्था (गोल घेरा) की गयी थी। सभी कोच के आसपास पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी लगाये गये थे ताकि सभी को क्रमानुसार उतारे जा सके। साथ ही बाहर की गतिविधियों से कोच के सामने प्रतिनियुक्त पुलिस जवानों द्वारा श्रमिकों को अवगत कराया जा रहा था ताकि वे अपनी बारी आने पर ही वे कोच से बाहर आयें। रेलवे स्टेशन में हेल्प डेस्क भी बनाया गया था ताकि श्रमिकों को कोई असुविधा ना हो एवं उन्हे सही जानकारी मिल सके।


इस अवसर पर अपर उपायुक्त  सौरव कुमार सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जमशेदपुर सदर सीओ अनुराग कुमार, बीडीओ मलय कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


*डाउनलोड करें-आरोग्य सेतु एप एवं झारखंड बाजार एप।*



 जमशेदपुर झारखंड से शिव शंकर झा


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top