जगत सिंह तोमर
सिरमौर जिला भाजपा की बैठक आयोजित
वी.सी. के माध्यम से हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. बिन्दल रहे उपस्थित
जिला सिरमौर की भाजपा बैठक रविवार को विनय गुप्ता की अध्यक्षता में वीडियो कान्फेस के माध्यम् से सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम का मार्ग दर्शन डा. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुलेरिया, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक चौधरी सुखराम, विधायक रीना कश्यप जी, बलदेव तोमर, बलदेव भण्डारी, बलबीर चौहान व अन्य श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
भाजपा प्रदेशध्यक्ष ने जिला सिरमौर के कार्यकर्ताओ को बधाई दी जिन्होने सिरमौर के हर व्यक्ति की चिन्ता करते हुए, जिला में एक लाख से अधिक भोजन पैकट, 10,914 मोदी राशन किट उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ ही 1 लाख 34 हजार 402 फेसकवर, 98 लाख 8 हजार राहतकोष, 30 हजार सैनेटाईजर आदि वस्तुएं उपलब्ध कराना यह बडी उपलब्धी है।
बैठक में एक विषय और महत्वपूर्ण आया कि भाजपा कार्यकर्ताओ ने सभी स्थानांे पर सैनेटाईजेशन कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है दिया जिसके लिए सभी कार्यकता प्रशंसा के पात्र हैं।


0 comments: