राजेश कुमार मिश्रा कि रिपोर्ट
सर्वदलीय बैठक में डॉ प्रेम कुमार , कृषि मंत्री, का सम्बोधन
1. आपदा की घड़ी में बिहार को पूरी मदद कर रही है केंद्र की सरकार।
2. बिहार में स्वास्थ्य प्रबंधन, आपदा प्रबंधन के मामले में बेहतर कार्य किये जा रहे हैं।
3. केंद्र में आदरणीय नरेंद्र मोदी एवं राज्य में नीतीश कुमार की सरकार के रहते कोई भूखा नही रह सकता। किसी को परेशान नही होने दिया जाएगा।
4. बाहर फंसे मजदूरों, छात्रों की घर वापसी के लिए स्पेशल रेल चलाने की व्यवस्था की गई है।
4. लॉक डाउन की स्थिति में पी एम किसान योजना के तहत किसानों की सहायता हेतु राज्य के 65 लाख से अधिक किसानों के खाते में 1408 करोड़ की राशि भेजी गई।
5. आंधी तूफान ओला वृष्टि के कारण फसल क्षति की भरपाई के लिए अभी तक तीन लाख किसानों के खाते में 100 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है। शेष सभी प्रभावित किसानों को भी जल्द ही राशि भेजी जाएगी।



0 comments: