बहरागोड़ा :- बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में आज प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू एवं अंचल अधिकारी हीरा कुमार की उपस्थिति में सर्वे- सह -सर्विलांस टीम में प्रतिनियुक्त शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वास्थ्य साहिया का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित सदस्यों को सर्वेक्षण प्रपत्र भरने हेतु विस्तार से जानकारी दी गई जिससे प्रशासन को सही जानकारी ससमय प्राप्त हो सके। सभी सदस्यों को निदेशित किया गया कि सर्वे कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण का प्रयोग अवश्य करेंगे। साथ ही साथ सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए कम से कम 2 मीटर की दूरी एक दूसरे से अवश्य बनाये रखेंगे। घर-घर जाकर सर्वे के क्रम में सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित लोगों की भी सूचना देंगे। सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करते हुए 5 बैच में प्रशिक्षण का कार्य सम्पन्न किया गया।
बिहार झारखंड स्टेट हेड शिव शंकर झा के राजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट



0 comments: