तरुण मित्र सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय के सभी चौराहों एवं तिराहो पर डयूटी कर रहे पुलिस कर्मी एवं होम गार्ड के हाथ सिनेटाइजर से साफ कराया, साफ कराने का तरीका बताया एवं प्रत्येक कर्मी को एक एक बॉटल सिनेटाइजर तथा एक एक ग्लब्स देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा वितरित किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा कोरोना वायरस के बचाव को लेकर मुख्याल के परसा, भीमापार क्रासिंग, बर्डपुर तिराहा, हनुमान मंदिर तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, सिद्धार्थ क्रासिंग, तहसील तिराहा, ही हाइडिल तिराहा, साड़ी तिराहा, पुरानी नौगढ़ आदि स्थानों पर ड्यूटी दे रहे समस्त सुरक्षा कर्मीयो के हाथ को सिनेटाइजर से साफ करने का तरीका बताते हुए हाथ सिनेटाइज कराया एवं सभी कर्मियों को एक एक सिनेटाइजर तथा एक एक ग्लब्ज दिया। जिसके सहयोग में वितरण कार्य को अधिवक्ता ललितेश मिश्रा ने भी योगदान दिया।
इसके साथ बृद्धा आश्रम नौगढ़ एवं अनाथ आश्रम मधुबनिया में भी हाथ सिनेटाइज कराते हुए साबुन एवं सिनेटाइजर दिए
रिपोर्ट
सुमित शर्मा





0 comments: